उत्तराखंड : राज्य में कोरोना फिर हुआ पूरी तरह हावी, 24 घंटे में मिले 3848 नए केस, 2 कोरोना संक्रमित की हुई मौत ।। साथ ही “न्यू भारत” ने की आमजन से ये अपील ।

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को राज्य में 3848 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हुई। अब तक कुल 7428 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 337537 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 14892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 91.90 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 12.42 प्रतिशत पहुंच गई है।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1362 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 719, हरिद्वार में 641, ऊधमसिंह नगर में 412, चंपावत में 67, पौड़ी में 168, अल्मोड़ा में 128, टिहरी में 109, पिथौरागढ़ में 50, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, रुद्रप्रयाग में 26, उत्तरकाशी जिले में 28 संक्रमित मिले हैं।
“न्यू भारत” ने की आमजन से अपील ऐसे कोई भी लक्षण को न छुपाएं, फ्लू ओपीडी में दिखाएं, कोरोना टेस्टिंग जरूर कराएं। डॉक्टर के परामर्श से दवाएं लें। पुराने मरीज अपनी दवाएं ना छोड़ें। मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का का पालन जरूर करें। नंबर आने पर वैक्सीन जरूर लें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- विवादों में रही उर्मिला सनावर फिर एक बार कानूनी शिकंजे में आईं, दून में FIR दर्ज
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *