उत्तराखंड : राज्य में 13 जुलाई तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, शर्त के साथ खुलेंगे शॉपिंग मॉल।

Spread the love

उत्तराखंड में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दे दी है। वहीं कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है। प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अब शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे। कोविड कर्फ्यू के बाकी नियम पहले की तरह ही रखे गए हैं जो वर्तमान में लागू हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।

वहीं अब व्यापारिक संगठन अपने हिसाब से एक दिन दुकानें बंद कर सकेंगे। प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता जारी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए भी निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। अभी प्रदेश में स्कूल नहीं खुलेंगे।

प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कोचिंग सेंटर और जिम खोलने की अनुमति पहले ही दे दी है। इनमें केवल 18 साल की आयु से ऊपर के छात्रों व अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति है। 

पहले की तरह पर्यटन स्थल नैनीताल और मसूरी रविवार को खुलेंगे। इसके स्थान पर मंगलवार को बंद रहेंगे। अन्य पर्यटन स्थलों के संबंध में जिलाधिकारी अपने विवेक से निर्णय लेंगे। परिस्थितियों के अनुसार वे अपने जिले के पर्यटन स्थलों को भी रविवार को खुला व मंगलवार को बंद रख सकते हैं।

सरकार ने राज्य में स्थित सभी संरक्षित क्षेत्र, टाईगर रिजर्व, चिड़ियाघर व वन विभाग के अधीन आरक्षित वन व अन्य जनता की सुविधा से जुड़ी अवस्थापना को पर्यटन, वन प्रबंधन एवं रखरखाव के लिए खोल दिया है।

और पढ़े  देहरादून- चारों धामों में पहली बार पहुंचने वाले भक्तों की संख्या भी सबसे अधिक, अध्ययन में सामने आई जानकारी

प्रदेश में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) खुलेंगे। सब्जियां, मिठाई व अन्य दुकानें भी शाम सात बजे तक खुलेंगी।

प्रदेश में खेल संस्थान, स्टेडियम व खेल के मैदान भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ 18 वर्ष से ऊपर वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के खोल दिए गए हैं। खेल विभाग इसके लिए अलग से एसओपी जारी करेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *