उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के निर्देश,अब इन नंबरों पर करें फोन।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने को कहा है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के साथ जरूरी संसाधन जुटाने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को संभालें और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करें। इसके अलावा आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत कार्यरत सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। नेशनल हाईवे, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी आदि विभागों को किसी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस को आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस के साथ हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से आपदा की स्थिति में खाद्य सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर करें फोन
कहा गया है कि समस्त संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710334, फैक्स नंबर 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 9557444486 पर तत्काल सूचना देंगे। साथ ही पीड़ित या अन्य कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर किसी भी दुर्घटना की सूचना दे सकता है।

और पढ़े  चमोली- यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *