उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी:- उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ घोषित, हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

Spread the love

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। यहां पढ़ें यूके बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए

12 हजार से अधिक छात्रों को मिली डिस्टिंक्शन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

Uttarakhand Board 10th Result 2025: यहां देखें टॉपर्स की सूची

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।

और पढ़े  हैवानियत: युवक का शव जेसीबी से गड्ढा खोदकर सड़क किनारे दबाया, पुलिस ने जांच शुरू की

UK Board 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स

 

 

 

रैंक

नाम विद्यालय का नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC, न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC, ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love