उत्तराखंड : फिर एक बार बरसी आसमान से मौत, देर रात बादल फटने से उत्तरकाशी में 3 की मौत, टूटे घरों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Spread the love

उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ों पर नदियां उफान पर आ गई हैं। इस बीच उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फटने के बाद पैदा हुए हालात में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बादल पटने की घटना के बाद से मांडो गांव में अब भी चार लोग लापता हैं।  बरसात के कारण अचानक भागीरथी नदी समेत गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं। बादल फटने से गांव मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के आवासीय घरों में पानी घुस गया। साथ ही गदेरा उफान पर आने से तीन लोग मलबे में फंसकर घायल हो गए। एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर हैं। 

जानकारी के अनुसार, मांडो गांव में नौ मकानों में पानी घुस गया। जबकि दो मकान पूरी तरह से धवस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में तीन लोग मलबे में दबे हुए हैं।  एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि मांडो गांव में गदेरे के उफान पर आने से दो मकान ध्वस्त हुए हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन जारी है। कई जगहों पर वाहनों के बहने की भी सूचना है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- इसी नवरात्र होगा कैबिनेट का विस्तार,खाली हैं 5 पद, दो दर्जन दायित्वधारी भी बनेंगे
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *