उत्तराखंड : प्रदेश में मिले रविवार को 9 नए कोरोना संक्रमित मिले, यहां मिले 2 और छात्र कोरोना पॉजिटिव ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 178 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 10860 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह, नैनीताल में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मरीज मिला है। 

संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343756 हो गई है। इनमें से 330054 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

द दून स्कूल के दो और छात्र कोरोना पॉजिटिव
देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के दो और छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्कूल में संक्रमित छात्रों की संख्या चार हो गई है। स्कूल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्कूल के मुख्य गेट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। सप्ताह में दो बार छात्रों और कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। 

बीते शनिवार को स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। उनके संपर्क में रहे छात्रों और शिक्षकों की जांच करवाई जा रही है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित रखने के लिए गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। बताया कि अगस्त के अंत से बच्चों का स्कूल आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दो संक्रमित छात्रों के संपर्क में स्कूल के आठ अन्य छात्र आए थे।

और पढ़े  देहरादून- कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई

जिन्हें स्कूल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में रखा गया और कोरोना जांच करने के बाद दो अन्य छात्रों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी संक्रमित छात्रों को कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी संपर्क किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *