नैनीताल / हल्द्वानी : अब 19 अक्टूबर से 7 दिनों के लिए बंद रहेगी भीमताल रोड ।

भीमताल-रानीबाग रोड पर 18 अक्तूबर तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। अब 19 से 25 अक्तूबर तक सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वीकेंड में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
रानीबाग में पुल निर्माण के चलते लोनिवि की मांग पर डीएम ने 16 से 25 अक्तूबर तक भीमताल-रानीबाग रोड पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वीकेंड में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए डीएम ने शनिवार सुबह लोनिवि के अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य को सोमवार तक रोकने के आदेश दिए। इस पर लोनिवि ने शनिवार को वाहनों की आवाजाही जारी रखी। लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया कि अब 19 अक्तूबर से इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान पहाड़ को आने जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट होकर गुजरेंगे।

शनिवार की सुबह से ही नैनीताल में सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ने लगी थी। इसे देखते हुए ही रानीबाग-भीमताल रोड पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों का डायवर्जन हो सके। शुक्रवार देर शाम तक भीड़ ऐसी नहीं थी, इसलिए शनिवार सुबह व्यवस्था बनाने के लिए यह निर्देश दिए गए ताकि ज्योलीकोट रोड पर वाहनों का दबाव न बढ़े। अब भीमताल रोड में 19 अक्तूबर से यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा।
धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…