उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 187 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 7747 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में छह, हरिद्वार में एक, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो संक्रमित मिले हैं।








