उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 11 नए संक्रमित,192 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या ।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 187 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 7747 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में छह, हरिद्वार में एक, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद, इस सीजन तोड़े पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…