उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 5 नए संक्रमित मिले, 151 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या ।

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार,  रविवार को 9519 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत और हरिद्वार में एक-एक व देहरादून में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343896 हो गई है। इनमें से 330195 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस को झटका, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी कई नेताओं ने थामा BJP का दामन
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन…


    Spread the love

     टिहरी- PM मोदी टिहरी झील में कर सकते हैं बोटिंग, चुनावी साल से पहले प्रस्तावित जनसभा के कई मायने

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के टिहरी में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी में प्रस्तावित बड़ी जनसभा के साथ प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *