उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 31 नए केस, 1 की मौत..

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में  31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 41 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 330 पहुंच गई है, जबकि सोमवार को प्रदेश में 342 सक्रिय मामले थे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार,  मंगलवार को 19597 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तीन-तीन, बागेश्वर में सात, चमोली और देहरादून में चार-चार, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, नैनीताल व पिथौरागढ़ में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342637 हो गई है। इनमें से 328885 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7373 लोगों की जान जा चुकी है.


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *