उत्तराखंड : प्रदेश में आज 17 कोरोना के नए संक्रमित, 20 मरीज ठीक होकर लौटे घर ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक  भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 249 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 256 सक्रिय मामले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 16274 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों बागेश्वर, चमोली, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और टिहरी में एक -एक, देहरादून में छह, पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में दो-दो मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343445 हो गई है। इनमें से 329715 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7391 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  बागेश्वर- रात 10:20 तक व्हाट्सएप पर एक्टिव थे पंचायत सदस्य, सुबह मिला शव...तीन साल की बच्ची ने देखा
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *