नंबर वन ब्लॉगर : एक छोटे से आइडिया की वजह से सौरभ जोशी बने नंबर वन ब्लॉगर, हर महीने कमाते हैं 20 लाख ।

Spread the love

छोटे बच्चों से लेकर बड़ों के बीच इन दिनों सौरभ जोशी और पीयूष जोशी के नाम बेहद चर्चित हैं। दोनों के वीडियो इस कदर पसंद किए जाते हैं कि अपलोड होते ही इन्हें देखने वालों और लाइक करने वालों की संख्या पलभर में ही लाखों तक पहुंच जाती है।

सभी वीडियोज पर 38 से 40 लाख तक व्यूज
बेहद सहज और सरल नजर आ रहे सौरभ के भीतर कहीं भी इस बात का गुमान नजर नहीं आया कि उनकी हर महीने की कमाई 20 से 22 लाख रुपये है। 84.5 मिलियन सब्सक्राइबर और उनके सभी वीडियोज पर 38 से 40 लाख तक व्यूज आते हैं। प्रस्तुत है उस बातचीत के अंश… 

ब्लॉगिंग की दुनिया में कैसे आए?
– लॉकडाउन में खाली रहने के दौरान लाइफ स्टाइल पर परिवार के साथ एक वीडियो बनाया और उसे यू-ट्यूब चैनल पर डाला तो उसे काफी लोगों ने पसंद किया। इसके लिए कोई प्लान नहीं किया था,
आइडिया भी नहीं था कि लोग इतना पसंद करेंगे। लाइक और सब्सक्राइबर बढ़ते गए तो कमाई भी बढ़ने लगी। 

यू-ट्यूब चैनल के बारे में कैसे पता चला?
– में आर्टिस्ट हूं तो चैनल तो काफी पहले बना लिया था बस उस पर पहले अपनी पेंटिंग और ड्राइंग के वीडियो डालता था। इसी पर लाइफ स्टाइल पर वीडियो डालने शुरू किए। फिर नया चैनल
भी बनाया। 

-आप तो बड़ा नाम है, छोटे भाई के करियर के बारे में क्या सोचा है?
-पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी है और भाई का ध्यान पढ़ाई पर है। खाली समय में ब्लॉगिंग करते हैं। चैनल की बढ़ती हुई रीच को देखते हुए कई लोगों ने संपर्क साधा है, इसमें विज्ञापन से लेकर कई अन्य तरह के प्रोजेक्ट हैं।
अपने आप को अपडेट कैसे करते हैं?
-ज्यादातर बातें तो सोशल मीडिया से पता चल जाती हैं। इसके अलावा खबरों का प्राइम सोर्स तो अखबार ही हैं। सुबह उठते ही अखबार से काफी कुछ अपडेट मिल जाता है।

और पढ़े  देहरादून- खुद को अफसर बताकर लोगों से ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा

-ब्लॉगिंग करते समय गलतियों की गुंजाइश कितनी रहती है?
-गलतियों की गुंजाइश हमेशा रहती है, बस उसे अगले वीडियो में दुरुस्त करना ज्यादा जरूरी है।
लाइफ स्टाइल पर होती है ब्लॉगिंग
– कैसे तय करते हैं कि आपके दर्शकों को क्या पसंद आएगा?
– वीडियो पर आने वाले कमेंट से दर्शकों की सोच के बारे में पता चल जाता है कि वह क्या देखना चाहते हैं। मेरी ब्लॉगिंग लाइफ स्टाइल पर है और जो रोज होता है, मैं वही दिखाता हूं। हमारे जो
दर्शक हैं वे बिल्कुल अलग हैं। बच्चे जो कार्टून देखते थे वे अब पीयूष को देखकर खुश होते हैं और अपने साथ इसे रिलेट करते हैं। इसके अलावा फैमिली भी देखती है क्योंकि आप हमारा कंटेंट पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

-ब्लॉगिंग को लेकर जो करियर बनाना चाहते हैं उन्हें क्या सुझाव देंगे
-ब्लॉगिंग में हमेशा कुछ यूनीक करो। पीयूष का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी सही है और लोग इसे पसंद भी करते हैं। 

-ब्लॉगर के अंदर क्या खूबी होने चाहिए?
– ब्लॉगर को अपने दर्शकों के प्रति ईमानदार होना चाहिए, जो भी दिखा रहे हैं वह फेक नहीं होना चाहिए। 

– टिकटॉक जैसे एप ने कितना लोगों को ब्लॉगर बनने के लिए प्रेरित किया?
– इस तरह एप के जरिये लोगों की झिझक खत्म हुई है और ऐसे ब्लॉगर की संख्या भी बढ़ी है। 

– उत्तराखंड को किस तरह प्रमोट कर रहे हैं?
– पहाड़ की संस्कृति अपने ब्लॉग के जरिये देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। 

– पहाड़ में बढ़ रहे नशे पर क्या कहेंगे?
– बच्चों और बड़ों से यही गुजारिश है कि नशे से दूर रहें और जो भी पर्यटक यहां आते हैं कृपया पॉलीथिन और गंदगी न फैलाएं। 

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, 3 दिन पहले हुआ था हादसा

कौसानी से है ताल्लुक
सौरभ जोशी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले कौसानी के रहने वाले हैं। पिता हरीश जोशी ने बताया कि नौकरी के सिलसिले में काफी समय हरियाणा में रहा। बच्चों की पढ़ाई भी वहीं हुई। अब वापस घर आए हैं। सौरव जोशी बहुत अच्छी पेंटिंग भी बनाते हैं। उनके साथ वीडियो में नजर आने वाले साहिल जोशी जहां उनके सगे भाई हैं, जबकि पीयूष जोशी उनके चाचा के बेटे हैं। एक और पात्र काफी चर्चित है वह है ओरिया। सौरभ के पेट डॉग की हरकतें बड़ी संख्या में लोगों को पंसद आती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

    Spread the love

    Spread the loveलगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सिरोहबगड़ में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया,…


    Spread the love

    देहरादून- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी: कहा- पूर्वोत्तर की तर्ज पर उत्तराखंड को मिले ऊर्जा परियोजनाओं में वित्तीय सहायता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम व पिटकुल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *