उत्तराखंड : – प्रदेश के मैदानी जिलों में संक्रमण कम हुआ तो कोरोना कर्फ्यू में दी जा सकती है ढील, बन रहा है नया प्लान

Spread the love

उत्तराखंड में 25 मई तक कोविड कर्फ्यू है। 24 मई को प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण और कोविड कर्फ्यू के प्रभावों का आकलन करेगी और उसके बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लेगी। बहरहाल, राज्य के मैदानी जिलों में संक्रमण की कम होती दर से सरकार कुछ राहत में है। 

शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने संकेत दिए कि 24 मई तक मामलों में लगातार कमी आई तो सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ ढील देने पर विचार कर सकती है लेकिन मामलों में बढ़ोतरी होगी तो सरकार कर्फ्यू के तहत पाबंदियों को जारी रखेगी और इसे सख्त करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने अगले 14 दिन के लिए खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत कोरोना के मामले कम होने पर बाजारों को एक दिन छोड़कर खोलने की अनुमति दी जा सकती है। लेकिन 10 जून तक सरकार शाम को बाजार खोलने के पक्ष में नहीं है। सरकार का मानना है कि शाम के समय बाजारों में ज्यादा भीड़ होती है, इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव यदि बढ़ता है तो कोविड कर्फ्यू और सख्त होगा। लेकिन यदि मामलों में निरंतर कमी आएगी तो सरकार इसमें ढील देने पर विचार करेगी।

सुबोध उनियाल,शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *