उत्तराखंड/नैनीताल : देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हुए धमाके की जांच करने पहुंची टीम, इलाके में डर का माहौल ।

Spread the love

नैनीताल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर मंगलवार देर रात धमाका होने से हड़कंप मच गया है। धमाका होने के कारणों की जांच की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे तेज धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां ध्वस्त हो गईं हैं। बुधवार की सुबह डीआईजी नीलेश आनंद भरणे विस्फोट के बाद मुआयना करने पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उनके आवास पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम की भी ली जा रही मदद
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्ब्याल ने बताया कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा। जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े बजे जोरदार धमाका हुआ। जिससे घर की खिड़कियां और दरवाजे उखड़कर दूर गिर गए। एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
उक्त घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने डीआईजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की है।

धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं, लेकिन नुकसान बहुत हुआ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बात की है। वहीं प्रदीप बिष्ट का कहना है कि धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़े  पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

लगा कि कहीं जैसे बम फटा हो
आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात तेज धमाका हुआ। लगा कि कहीं जैसे बम फटा हो। सभी लोग घरों से बाहर निकले तो प्रदीप बिष्ट के घर के दरवाजे व खिड़कियां गिरी पड़ी थीं।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *