उत्तराखंड : ननिहाल घूमने आए दोनों भाई-बहन की झील में डूबने से हुई मौत ।

Spread the love

उत्तराखंड के पौड़ी में गुरुवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। विकास खंड कोट के रखूण गांव के पास स्थित गेंठीछेड़ा झरने की झील में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। अमावस्या के दिन परिवार के दो चिराग बुझने से घर में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पौड़ी ब्लाक के सिरोली गांव के मूल निवासी प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत (16वर्ष) और अमन रावत (14वर्ष) अपने ननिहाल कोट ब्लाक स्थित रखूण गांव गए थे। जहां वे शाम को गेंठीछेड़ा झरने की झील में नहाने के लिए चले गए। 

नहाते वक्त पैर फिसलने से दोनों डूबने लगे। उनके साथ मामा की लड़की भी गई हुई थी। उसने दोनों को डूबता देख ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को झील से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां, नानी व मामा समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर था निकला
  • Related Posts

    देहरादून -राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहरादून की वीआईपी पोश कॉलोनी में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध संरचना को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई थी,…


    Spread the love

    देहरादून- अब चुनाव आयोग की अनुमति से ही होंगे तबादले, SIR के दौरान लागू रहेगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में अब चुनाव आयोग की अनुमति के बिना प्रशासनिक अफसरों के तबादले नहीं होंगे। आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते यह व्यवस्था लागू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *