उत्तराखंड : धामी सरकार का दिवाली पर 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़ोतरी का मिला तोहफा..

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800 रुपये एवं मिनी व सहायिकाओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया और ढोल नगाड़ों की धुन के साथ खुशी का इजहार किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। सीएम ने आश्वासन दिया था कि दीपावली से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेगी। जबकि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की ओर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।
हालांकि पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय मात्र 500 रुपये बढ़ाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन सरकान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 7500 रुपये से बढ़ाकर 9300 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4550 रुपये से बढ़ाकर 6250 एवं सहायिकाओं का मानदेय 3550 रुपये से बढ़ाकर 5250 रुपये किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मानदेय वृद्धि की दरें जीओ जारी होने की तिथि से ही लागू होंगी।

इनको मिलेगा लाभ
प्रदेश में 14947 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 14947 सहायिका एवं 5120 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जिनके मासिक मानदेय को बढ़ाया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल की ओर से मासिक मानदेय को मंजूरी दी गई है।

और पढ़े  देहरादून: चकराता की ऊंची चोटियों पर 7 साल बाद मार्च में गिरी बर्फ, बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *