उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पेट्रोल और डीजल की कीमतो में कटौती पर जताया केंद्र सरकार का आभार ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतो में कटौती को सराहनीय कदम बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि इससे निश्चित रूप से महंगाई अंकुश के साथ आम लोगो को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी लाभ होगा। श्री कौशिक ने कहा कि गैर भाजपा शासित प्रदेशो में पेट्रोल और डीजल के दाम अधिक है और वैट की दरो में कमी करके राज्य लोगो को राहत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महंगाई पर नियंत्रण सम्भव है क्योंकि कोरोना काल में जहां अन्य देशों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई वहीं भारत में स्तिथी काफी तेजी से सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार ने दीपावली का तोहफा आम जनता को राहत देने का कार्य किया है।

और पढ़े  मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…