उत्तराखंड : देहरादून मुख्यमंत्री ने 5 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस रूट पर चलेंगे …….

Spread the love

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले पांच इलेक्ट्रिक बसों को परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण भी किया। ये बसें रायपुर से सेलाकुई रूट चलेंगी। हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम भी सचिवालय तक बस में ही गए।

सीएम ने कहा कि इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर खड़ी करने का स्थान भी दिया गया है।

देहरादून के सीईओ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र और रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ आदि उपस्थित थे।

इलेक्ट्रिक बस का रूट
रायपुर से सेलाकुई रूट पर 46 स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक स्टॉपेज लगभग 490 मीटर की दूरी पर है।
1. रायपुर, 2. हाथीखाना चौक, 3. किद्दू वाला, 4. डोभाल चैक 5. छः नंबर पुलिया, 6. नथनपुर चौक, 7. सूचना का अधिकार भवन, 8. पर्ल एवेन्यू होटल, 9. रिंग रोड डाइवर्जन, 10. एनडब्लूटी काॅलेज, 11. काली मंदिर, 12. डीआरडीओ, 13. सहस्त्रधारा चुंगी, 14. रायपुर चुंगी , 15. सर्वे चैक, 16. दर्शनलाल चैक, 17. घंटाघर, 18. प्रभात सिनेमा, 19. नटराज सिनेमा, 20. बिंदाल पुल, 21. यमुना काॅलोनी चौक, 22. किशन नगर चौक 23. आईएमए ब्लड बैंक, 24. बल्लूपुर चौक, 25. एफआरआई मेन गेट 26. एफआरआई रेजिडेंशियल कॉलोनी, 27. पंडितवाड़ी 28. आईएमए 29. होशियार सिंह जिम, 30. दून प्रेसीडेंसी स्कूल, 31. प्रेमनगर 32. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी,  33. नंदा की चैकी 34. उत्तरांचल राज्य महिला आयोग 35. उत्तरांचल टेकनिकल यूनिवर्सिटी 36. सुद्धोवाला 37. हिल ग्रोव स्कूल, 38. झाजरा हनुमान मंदिर 39. दून ग्लोबल स्कूल, 40. शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड रिसर्च 41. धुलकोट रोड 42. हनुमान मंदिर सेलाकुई 43. शिव मंदिर  सेलाकुई 44. सिडकुल गेट 1 45. सिडकुल गेट 2 और 46 अंबर इंटरप्राइज

और पढ़े  मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *