उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 171 नए संक्रमित मिले, 8 लोगो की मौत, 221 हुए ठीक ।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आठ मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 221 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।

विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 23663 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर एक, चमोली में छह, चंपावत में 17, देहरादून में 70, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 13, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में आठ, रुद्रप्रयाग में नौ, टिहरी में पांच, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 38 हजार 978 हो गई है। इनमें से तीन लाख 23 हजार 225 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2896 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 7052 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…