नैनीताल /हल्द्वानी : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत जनपद नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा आज दिनांक 22 जून 2021 से 28 जून 2021 तक नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसी क्रम में आज दिनांक 22 जून 2021 को जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाकर नशा (स्मैक, अफीम, चरस, गांजा, डोडा, नशीले इंजेक्शन/गोलियां, शराब, सिगरेट,तंबाकू) इत्यादि से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंध में सार्वजनिक स्थानों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जनपद के विभिन्न थाना/चौकी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर नशा करने वाले युवाओं बच्चों की काउंसलिंग की गई। चूंकि नशे की चेन तोड़कर ही एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि नशा का कारोबार करने वालों के संबंध में स्थानीय पुलिस या नैनीताल पुलिस द्वारा जारी 75190 51905 एवं 97192 91929 मो0न0 पर सूचना दे सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…