उत्तराखंड / देहरादून : मंत्री की खाली हुई सीट को लेकर गरमाई सियासत, सीएम धामी ने कही बात..

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के बाद से धामी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की खाली सीट को लेकर सियासी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के साथ विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तो उमेश को मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गईं।
हालांकि पार्टी के एक बड़े नेता ने ऐसी किसी भी संभावना से साफ इंकार किया। उनका कहना था कि ये एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई।

बता दें कि काऊ की कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। लेकिन बाद में काऊ ने ही केंद्रीय नेतृत्व का हवाला देते हुए सफाई दी थी कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर यशपाल आर्य से बातचीत करने के उद्देश्य से गए थे। इस दौरान ये कयास भी लगाए गए कि  केंद्रीय नेताओं ने काऊ को मंत्री पद का आश्वासन देकर पार्टी में रोक लिया है।
मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गईं
शनिवार को जब हरक और काऊ के दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की खबरें आई तों उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गईं। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों ने मंत्री बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने इतना ही कहा कि  अब तो सब विभाग सब जगह पहुंच गए हैं, इसके बारे में जो भी निर्णय होगा, बाद में होगा।

पहले कांग्रेस में जाने की चर्चाएं गरमाई
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर सबसे पहले तो कांग्रेस में जाने की चर्चाएं गरमाई। दरअसल, जौलीग्रांट हवाई अड्डे से जिस विमान से रावत और काऊ ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी, उसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी सवार थे।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बॉयलर इंचार्ज की मौत

हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने इसे महज एक इत्तेफाक बताया। उन्होंने कहा कि यह संयोग था कि हरक सिंह और उमेश काऊ भी उसी फ्लाइट में थे, जिसमें मैं था।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *