उत्तराखंड : देहरादून बना देश का टॉप-10 कोरोना का हॉटस्पॉट, जिलों में हुआ शामिल.

Spread the love

राजधानी देहरादून कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। लगातार बढ़ रही मौत और संक्रमितों के संख्या के चलते दून देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में शामिल हो गया है। दून ने श्रीनगर, चंडीगढ़, गुवाहाटी को भी पछाड़ दिया है। इस सूची में गुरुग्राम, हरियाणा पहले और कोलकाता छठवें स्थान पर है।
दून में कोरोना नियंत्रण और हर जरूरतमंद को उपचार उपलब्ध कराने के दावों की हवा निकल रही है। सच्चाई यह है कि पिछले तीन दिनों में 250 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान करीब 10 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये आंकड़े यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि कोरोना के सामने सरकारी मशीनरी के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। 

संक्रमितों की संख्या के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार, अभी दून देश में नौवां सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है। खुद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े दून में कोरोना की भयानक तस्वीर पेश कर रहे हैं। विभागीय हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों (पांच से सात मई तक) में 72 घंटों के दौरान 9882 लोगों मेंकोरोना संक्रमण मिला। इस लिहाज से जिले में हर घंटे औसतन 137 लोग कोरोना संक्रमितहुए हैं। वहीं, इसी दौरान कुल 262 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई।


Spread the love
और पढ़े  हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *