उत्तराखंड : दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पति ने पत्नी को लगाया ठिकाने, डेढ़ महीने बाद मिली सड़ी-गली लाश..

Spread the love

दिल्ली से नैनीताल लाकर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर जान ले ली और शव हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बेलुवाखान के पास कलमठ में ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस की तहकीकात में मामला डेढ़ महीने बाद खुला तो महिला का सड़ा गला शव बरामद किया गया। दोनों की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चाणक्य पैलेस डाबरी द्वारिका नई दिल्ली निवासी डाली राम ने 15 जून को दिल्ली के द्वारिका थाने में अपनी 26 वर्षीय बेटी बबीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई कि बबीता को उसके ससुरालियों ने ही लापता किया है।

उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डाली राम की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बबीता की खोजबीन की तो 12 जून को उसके मोबाइल की लोकेशन नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी के आसपास मिली।
पुलिस की सख्ती के बाद कबूला जुर्म
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बबीता के पति राजेश राय निवासी तितलिया पुर शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर और ससुरालियों से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने सख्ती की तो राजेश राय ने सब कुछ उगल दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजेश राय ने बताया कि उसने 11 जून को पत्नी बबीता की हत्या कर उसके शव को नैनीताल के पास एनएच के एक कमलठ में ठिकाने लगाया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के एसआई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और शाहिद राजेश को साथ लेकर नैनीताल पहुंचे।

और पढ़े  भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

उन्होंने राजेश कीनिशानदेही पर एनएच से लगे रिया तोक के पास एक कमलठ से बबीता का सड़ा गला शव बरामद कर लिया। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि राजेश राय के खिलाफ धारा 201 और 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *