उत्तराखंड / चमोली : हर घर नल,हर घर जल और जल जीवन मिशन जैसे स्लोगनों की खुली पोल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं केवर गांव के लोग।

Spread the love

हर घर नल,हर घर जल और जल जीवन मिशन जैसे स्लोगनों के बाबजूद नारायणबगड़ प्रखंड मुख्यालय के पास के केवर गांव में पिछले एक महीने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए किस कदर तरसना पड़ रहा है इसकी बानगी यहां ग्राउंड जीरो पर जाने से नजर आई है।जब यहां के ग्रामीणों ने आजकल बरसात के मौसम में अपने घरों की छतों से बारिश का पानी पीने के लिए पाइप जोड़ रखे हैं।और इसी गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। गांव में जल संस्थान की बकायदा पानी की लाइन है और ग्रामीण पानी का बिल भी चुकाते हैं। लेकिन पानी की लाइन में देखभाल करना और लोगों को पानी की अबाध आपूर्ति कराना शायद जल संस्थान का कार्य नहीं है,इससे तो यही साबित होता है।लोगों ने हमको बारिश के पानी से भरे हुए टंकियों,ड्रम और बर्तनों को दिखाया,जो दूषित भी नजर आ रहा था। इससे तो गांव में जल जनित बिमारियों के फैलने की आशंकाएं भी प्रबल बनी हुई है।

ग्रामीण बताते हैं कि जल संस्थान को लगातार शिकायत दर्ज करने के बाद भी जल संस्थान के लोगों के द्वारा उनकी पानी की समस्या दूर नहीं की गई है।और वे लोग बारिश का गंदा पानी पीने को विवश हो कर रह गए हैं।लोग बताते हैं कि वे तीन चार दिनों तक बारिश के पानी को उबालकर पी रहे हैं।जब बारिश नहीं होती है तो पानी के लिए बहुत मुश्किल बन जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल संस्थान उनकी पेयजल आपूर्ति को जल्दी सुचारू नहीं करता है तो वे जल संस्थान के स्थानीय कार्यालय पर धरना देने को विवश हो जायेंगे।

और पढ़े  रुद्रपुर: मैगी बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव, पिता और दो बच्चे झुलसे, ऐसे भड़की आग, तीनों बरेली रेफर

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *