उत्तराखंड / चमोली: बाजरों में लॉकडाउन का उलंघन करने वालों का पुलिस ने काटा चालान।

Spread the love

कोरोना महामारी से जनता की सुरक्षा के यध्यननजर राज्य में एक हफ्ते के लिए पुनः लॉकडाउन को कुछ ढीलों के साथ लागू किया गया है। जिसमें परचून की दुकानों के साथ ही आवश्यक सेवाओं के उपक्रमों को नियत समय तक खोलने और आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

जहां पहाडों में पिछले माह कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा था जिस कारण यहां भय का वातावरण बन गया था।शासन प्रशासन को सुरक्षा की दृष्टि से बहुत से गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने पड़ गये थे।जिसका फायदा यह हुआ कि आज कोरोना संक्रमितों की तादाद कम हो गई है।

परंतु इसके बाबजूद भी सीमित समय के लिए खुल रहे बैंकों, सरकारी उपक्रमों और दुकानों के बाहर लोगों की शोसल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करती हुई भीड़ आये दिन देखने को मिल रही हैंं।कारण यह है कि आम लोगों में सब्र की कमी है।

लगातार लॉकडाउन के कारण ग्रामीण इलाकों से वाहनों का सीमित तौर पर यातायात के लिए संचालित होना भी हर कहीं बेसब्र भीड़ का सबब भी है।लोगों को घर वापस लोटने की मजबरी भी है।इसको देखते हुए यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि शासन प्रशासन ग्रामीण इलाकों में मोबाइल एटीएम वैन संचालित करे तो बाजारों में इस तरह की अनावश्यक भीड़ होने से बचा जा सकता है।

आज बाजारों में पुलिस ने दुकानों में बेतरतीब भीड़ का चालान काटने के बाद चोकी प्रभारी विनोद चौरसिया ने लोगों,वाहन चालकों व दुकानदारों से अपील की कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइंसों का पालन अवश्य करें ताकि पुलिस प्रशासन को भी जनता का अनावश्यक चालान करने की जरूरत नहीं पडेगी।

और पढ़े  Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *