पौड़ी गढ़वाल : आगामी मानसून अवधि के दृष्टिगत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गत दिवस जनपद की समस्त तहसीलों को सक्रियता से मुस्तैद रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी पौड़ी श्याम सिंह राणा ने तहसील पौड़ी में मौजूद आपदा उपकरणों का परीक्षण करते हुए तहसीलदार हरिमोहन खंडूरी को सभी उपकरणों को चालू अवस्था में रखने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील में स्थापित आपदा कन्ट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित करने हेतु कार्मिकों की शिफ्ट वाइज की ड्यूटी लगाने को कहा। तहसील पौड़ी में स्थापित आपदा कन्ट्रोल रूम हेतु सम्पर्क नम्बर 01368-222422 जारी किया गया है। उन्होंने तहसील क्षेत्रान्तर्गत के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आपदा आदि घटनाओं की जानकारी तहसील स्तर पर स्थापित आपदा कन्ट्रोल रूम नंबर 01368-222422 पर संपर्क करें, ताकि तत्काल घटना पर आवश्यक कार्रवाई कर जान-माल को सुरक्षित किया जा सके।

और पढ़े  देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…