उत्तराखंड / चमोली : कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का चमोली आगमन पर भव्य स्वागत।

Spread the love

काग्रेंस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व थराली विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ जीतराम का चमोली जिले में भ्रमण के दौरान बृहस्पतिवार को यहां पिण्डरघाटी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तथा उनके और पार्टी के समर्थन में जुलूस निकाला।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र थराली पहुंचे पूर्व विधायक डॉ जीतराम का पिंडरघाटी के देवाल,थराली,कुलसारी, हरमनी,मींगगधेरा, पंती ,नलगांव में काग्रेसजनों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। नारायणबगड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी जोरदार आगवानी कीऔर उनके समर्थन में पार्टी कार्यालय से परखाल तिराहे तक जुलूस निकाला और यहां पर आम सभा आयोजित की गई।इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं, बढती बेरोजगारी, मंहगाई, और विकास के मुद्दों पर भाजपा को जनता के बीच बेनकाब करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी शक्ति के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर उनके साथ प्र्रदेश व जिला स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  नहीं आई माहवारी तो अस्पताल पहुंची किशोरी, जांच रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी चौंकाया,जानें...
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *