उत्तराखंड /चमोली : ITBP के जाबांज हिमवीरों नें दिखाया दम,6,416मी० बलबाला हिम शिखर पर 74 साल बाद लहराया तिरंगा ।

Spread the love

भारत तिब्बत सीमा पुलिस आई टी बी पी की पहली बटालियन सुनील के 4 जाबांज हिमवीर पर्वतारोहियों सहित स्थानीय ग्रांड एडवेंचर के प्रभारी और दल के मुख्य गाईड राजेंद्र सिंह मार्तोलिया नें माणा तिब्बत छेत्र की 6,416 मीटर ऊँचे दुरह बलबाला हिम शिखर को फतह कर देश के तिरंगे के साथ साथ आई टी बी पी बल का ध्वज फहरा नया कीर्तिमान बनाया है, दरअसल 46 सदस्यीय आई टी बी पी के पर्वतारोही दल में से सिर्फ 4 पर्वतारोहियों कंपनी कमांडर भीम सिंह,एस०आई० प्रवीण,सी०टी० प्रदीप,और सुनील सहित स्थानीय ग्रांड एडवेंचर के प्रभारी और अनुभवी पर्वतारोही गाईड राजेंद्र सिंह मार्तोलिया को ही बलबाला हिम शिखर चूमने का मौका मिल सका।

आई टी बी पी की पहली बटालियन का यह पर्वतारोही दल जोशीमठ सुनील से अगस्त प्रथम सप्ताह में माणा तिब्बत घाटी के इस दुरह पर्वतारोहण अभियांन पर निकला था,दल के एक मुख्य समिटर और एक्सपिडीसन गाईड के साथ इस दल को लोड फेरी सपोर्ट देने वाले ग्रांड एडवेंचर के राजेंद्र मार्तोलिया नें जोशीमठ पहुँचने पर ये जानकारी देते हुए अपने अनुभव साझा किये है,इस दुरह बलबाला पीक को वर्ष 1947 में एक स्विस पर्वतारोही दल द्वारा फतह करने के बाद अब आई टी बी पी के इस दल नें ही विषम परिस्थितियों में 4 सितंबर 2021 को इस चोटी पर फतह हासिल कर देश का तिरंगा फहराया है।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी- रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने की आत्महत्या, चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला शव
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *