उत्तराखंड : गौरव ने लंदन में बजाया जीत का डंका.

Spread the love

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के ग्राम चामी के मूल निवासी गौरव पांडे ने लंदन के डर्बी शहर में हुए निकाय चुनाव में काउंसलर पद पर जीत हासिल की है। लगातार पांच बार हारने के बाद छठे प्रयास में जीते गौरव ने अपनी जीत का श्रेय पत्नी गिन्नी सच्चर को दिया है।

गौरव का कहना है कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम और कुछ कर गुजरने की जिद होनी जरूरी है। अगर इरादा पक्का हो और मंजिल तय हो तो सफलता देर-सबेर मिलकर ही रहेगी।
इस बार उन्होंने 13 साल से जीत रहे पॉल जेम्स पेग को हराकर जीत हासिल की। पेग को 1034 जबकि गौरव को 1227 मत हासिल हुए। उन्होंने मैकवर्थ एंड मॉर्ले वार्ड से कंजर्वेटिव पार्टी के प्रत्याशी के रूप में यह चुनाव जीता है। निकाय चुनाव में गौरव समेत चार लोगों ने दावेदारी की थी।


Spread the love
और पढ़े  डब्ल्यूएचओ: हंता वायरस को लेकर WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट
  • Related Posts

    New CM: बंगाल के नए CM होंगे शुभेंदु अधिकारी, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

    Spread the love

    Spread the love पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल बोर्ड Result- पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित, कुल 86.83 प्रतिशत बच्चे पास, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 9.71 लाख छात्र-छात्राओं ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *