उत्तराखंड : आज 11 नए मरीज प्रदेश में ब्लैक फंगस के और मिले, वही आठ संक्रमितों की हुई मौत।

Spread the love

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को देहरादून और नैनीताल जिले में 11 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 255 पहुंच गई है 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज मिले, जबकि सात की मौत हो गई है। इन्हें मिलाकर देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 231 हो गई, जबकि 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि नैनीताल जिले मेें दो नए मरीज मिले और एक की मौत हुई।

नैनीताल में अब तक 22 मरीज मिल चुके हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है। ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज मिला है और एक की मौत हुई है। ब्लैक फंगस के मामले अभी तक देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में ही सामने आए हैं। बता दें कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद हनुमान चट्टी में बढ़ी मुश्किलें, गिर रहे पत्थर
  • Related Posts

    देहरादून- BJP ने जारी की 18 विभागों के सयोंजकों की सूची, देखें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveघोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *