उत्तराखंड : अब से कुछ देर पहले पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री देहरादून, हो सकता है बड़ा एलान।

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर रविवार को दून पहुंचे हैं। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे जौलीग्रांट पहुंचे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मेें जोश भरने के साथ ही वह पार्टी का फीडबैक भी लेंगे। आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। 10:40 मिनट के लगभग मुख्यमंत्री केजरीवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ मौजूद रही और उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए। केजरीवाल बड़ा एलान कर उत्तराखंड की सियासत में चौंका सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुकी है आप
प्रदेश की सियासत में आप खुद को तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुकी है। आप नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पार्टी कार्यक्रम में कई बार देहरादून आ चुके हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दून पहुंच रहे हैं।

इससे पहले वे अन्ना हजारे आंदोलन के समय उत्तराखंड आए थे। यहां केजरीवाल कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। जिसमें किसी बड़े नेता के पार्टी में शामिल होने, मुख्यमंत्री का चेहरा समेत कई अन्य मुद्दों पर एलान करने के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जहां केजरीवाल आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। वहीं कार्यकर्ताओं से पार्टी को लेकर फीडबैक लेंगे।

और पढ़े  देहरादून- युवा अग्निवीर संवाद में बोले CM धामी-बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, काम बोलता है

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा,आरोपी भाग गया

    Spread the love

    Spread the loveहरकी पैड़ी के पास कपड़े बदल रही महिलाओं को झांकते एक अधेड़ व्यक्ति को यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह व्यक्ति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *