नैनीताल : हाईकोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

हाईकोर्ट परिसर में रहने वाले हाईकोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी का शव उनके आवास पर पड़ा मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रकाश जोशी अपने आवास पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले। शनिवार को काफी देर तक जब प्रकाश अपने आवास के बाहर नजर नहीं आए तो पड़ोसियों ने उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वह बेसुध पड़े थे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकाश को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने दो बेटों के साथ हाल में अपने मायके नारायण नगर गई हुई थीं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  पीएम मोदी बर्थडे: 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ से बने घाट का किया लोकार्पण
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…