उत्तराखंड : अब राज्य के 30 अलग-अलग स्थानों पर मिलेगी निशुल्क पैथोलॉजी जांच सुविधा, 17 से होगा शुभारंभ ।

Spread the love

प्रदेश के 30 स्थानों पर लोगों को निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। 17 सितंबर को पैथोलॉजी जांच सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, अटल आयुष्मान योजना की तीसरी वर्षगांठ पर 23 सितंबर को देहरादून में आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मीडिया कर्मियों के साथ संवाद और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुझाव लिए जाएंगे।
गुरुवार को सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा और पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी जाएगी। 17 सितंबर को राज्य के 30 स्थानों पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच सेवा को शुरू किया जाएगा। देहरादून में मुख्यमंत्री इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। जबकि अन्य स्थानों पर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे।
विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को 108, 104 व 102 टोल फ्री नंबरों की सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही आम लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आगामी 23 सितंबर को सरकार अटल आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें मीडिया कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर सुझाव लिए जाएंगे। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट में छूट संबंधी प्रस्ताव, आशा वर्करों की नियमावली व मेडिकल कालेजों से संबंधी नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट लाया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा मद से प्राप्त धनराशि का शीघ्र उपयोग कर विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करें। 

और पढ़े  कालाढूंगी- छोटे कर्ज के बड़े बोझ ने ले ली जगदीश की जान, पॉलीटेक्निक छात्र की मौत से पूरे इलाके में मातम

बैठक में सचिव अमित नेगी, एनएचम मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, अपर सचिव अरूणेंद्र चौहान, अपर सचिव गरिमा रौकली, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तृप्ति बहुगुणा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, उप निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. एमके पंत, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य कोर्डिनेटर आनंद मोहन रतूड़ी मौजूद थे।


Spread the love
  • Related Posts

    2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं…


    Spread the love

    उत्तराखंड: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, 5 साल पहले था हाल-बेहाल

    Spread the love

    Spread the love     पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *