उत्तराखंड : 11वें मुख्यमंत्री धामी के सिर सजा राज्य के मुख्यमंत्री का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ…

Spread the love

उत्तराखंड को आज प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री मिल गए हैं। खटीमा सीट के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। सभी 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ शपथ दिलाई गई। बता दें कि पहले वे शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। 

चार महीने के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने चुनावी साल में युवा चेहरे पर दांव खेला है। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सियासी पंडितों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गिने जा रहे दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षण में पिछड़ गए।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- श्रद्धालुओं को सीधा लाभ- अच्छी खबर, रामनगर-देहरादून के बीच सीधी ट्रेन का इंतजार अब खत्म, 18 जुलाई को सेवा का शुभारंभ
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *