उत्तराखंड : 10 वीं पास भी अब बन सकेंगे वन आरक्षी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

Spread the love

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। अब हाईस्कूल पास चतुर्थ श्रेणी वनकर्मी भी वन आरक्षी बन सकेंगे। मुख्य वन संरक्षक मनोज चंद्रन (मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक) ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में वन आरक्षी पदों पर पदोन्नति के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिसमें चतुर्थ श्रेणी से वन आरक्षी के पद पर पदोन्नति के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 और उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा (संशोधन) नियमावली 2018 में पदोन्नति के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट में शिथिलीकरण (वन टाइम) करते हुए हाईस्कूल की अनुमति प्रदान की गई है।

आपको बता दें कि राज्य में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पिछले दिनों एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर पदों को भरने के आदेश पारित किए थे। राज्य में वन आरक्षी सीधी भर्ती कोटा 2024 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 1261 पद रिक्त हैं। जबकि पदोन्नति के 365 पदों में 92 पद रिक्त हैं। कुल 1353 पद रिक्त हैं। अब नियमों से शिथिलता के बाद पदोन्नति के पदों को भरा जा सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगा दी छलांग, तलाश जारी
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *