उत्तरप्रदेश : योगी सरकार का एलान, मथुरा में लगेगी मांस की बिक्री पर रोक, शराब बेचने पर भी लग सकती है पाबंदी ।

Spread the love

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की इच्छा के अनुरूप ब्रज की पावन धरा पर मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इसके निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। इस दौरान सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने महाविद्या रामलीला मैदान पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
ब्रज के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज के विकास में किसी प्रकार का अवरोध नहीं आएगा। धन की कोई कमी नहीं होगी। सप्तपुरियों में शामिल मथुरा को भौतिक और तकनीकी रूप से परिपूर्ण करते हुए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र के मुताबिक तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का पहला आगमन अयोध्या में हुआ है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर है। मुख्यमंत्री ने वृंदावन वैष्णव कुंभ की भव्यता पर चर्चा की। इसे प्रयागराज के बाद बड़ा धार्मिक आयोजन बताया।

और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए। वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी। अब उनकी इच्छा पूरी हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *