उत्तरप्रदेश : मुजफ्फरनगर में महापंचायत नहीं, धर्मयुद्ध है,अन्य राज्यों से भी जुटेंगे किसान – नरेश टिकैत बोले ।

Spread the love

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गठवाला खाप के गांव सरनावली में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जीआईसी में पांच सितंबर को महापंचायत रखी गई है। यह महापंचायत नहीं देश के किसानों का धर्मयुद्ध है। इस धर्मयुद्ध में हिस्सा न लेने वाले का इतिहास खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको केवल भीड़ को संभालने और उसमें आए लोगों का आदर सत्कार करने की आवश्यकता है। पूरे देश का किसान महापंचायत में किसान आंदोलन का इतिहास बदल देगा। पंचायत में गठवाला खाप के पांच थांबेदारों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। थांबेदारों ने कहा कि किसानों के इस धर्मयुद्ध में वे खाप के बाबा को भी अपने साथ ले आएंगे।

गठवाला खाप के गांव सरनावली में गठवाला खाप की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश के सभी किसान संगठनों के आह्वान पर पांच सितंबर को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान की आन-बान-शान के लिए महापंचायत रखी गई है। इस महापंचायत में जाने से मना करने वाले का इतिहास खराब हो जाएगा। जिसको नहीं जाना है वह अपने घर चुपचाप बैठ जाए। अखबारों में ब्यान देने से यह धर्मयुद्ध नहीं टलेगा। उन्होंने कहा कि गठवाला खाप ने हमेशा सभी किसान आंदोलन और किसानों की समस्याओं को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। इस खाप के लोग बहुत बहादुर हैं। वे कायर कभी नहीं हो सकते। नए कृषि कानून लागू होने से पूरे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। धरती किसान की माता और किसान की पहचान है। यह चली गई तो सब कुछ चला जाएगा। किसान की भावी पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। देश के किसान की समस्या के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर देश के सभी किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नौ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इस सरकार को किसानों की आवाज आज तक सुनाई नहीं दी।
फुगाना गांव के थांबेदार वीरसैन मलिक ने कहा कि हमारी पहचान खाप के लोगों से है। हम उनसे हैं वे हमसे नहीं। खाप के लोगों की मर्जी के बिना हमें कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। लांक गांव के थांबेदार चौ. रविंद्र सिंह व बहावड़ी के बाबा श्याम सिंह ने कहा कि हम किसी के दबाव में कोई निर्णय नहीं लेंगे। खाप व किसान को किसी भी कीमत पर बंटने नहीं दिया जाएगा।

और पढ़े  दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर

Spread the love
  • Related Posts

    भाई को खिलाया समोसा, बहन को साथ ले गए, 10 दिन से कर रहे थे ये काम, अपहरण-दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश…


    Spread the love

    खून से सनी स्कर्ट और चप्पलें, चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, कैमरों में कत्ल से दरिंदगी तक 3 घंटे की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में चार एकड़ में फैले निर्माणाधीन मॉल के गेट व बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों और भीतर के दृश्यों ने खौफनाक वारदात की पूरी कहानी सामने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *