उत्तरप्रदेश: अयोध्या के निवासी जय प्रकाश ने तंगहाली के बावजूद अपने मजबूत इरादों के दम पर रचा इतिहास।

Spread the love

जयप्रकाश ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक,अयोध्या आगमन पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने किया जोरदार स्वागत।

अयोध्या
उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी जय प्रकाश ने तंगहाली के बावजूद मजबूत इरादों के दम पर इतिहास रच दिया.मस्कट में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जयप्रकाश ने शनिवार को वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.स्वर्ण पदक जीतने के बाद आज जयप्रकाश का अयोध्या आगमन पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने सैकड़ों समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भव्य स्वागत किया गया। निषाद समाज के लोगों ने जगह जगह पर फूल और मालाओं से स्वागत किया और पूरे मोहल्ले में लड्डू भी बांटे.इस अवसर पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि आज यह हमारे समाज और देश के लिए गौरव की बात है कि एक सामान्य परिवार से निकलकर जय प्रकाश ने गोल्ड मेडल पाकर पूरे देश का नाम रोशन किया है हम पूरे समाज की ओर से जयप्रकाश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.वही गोल्ड मेडलिस्ट जयप्रकाश ने बताया कि अगर दिल में जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है मुझे पूरा भरोसा था कि जनता के आशीर्वाद से और आप लोगों के प्यार से मैं गोल्ड मेडल जरूर लेकर आऊंगा और मेरा सपना पूरा हुआ.गोल्ड मेडलिस्ट जय प्रकाश सिंह ने कहा कि आज निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में मेरा स्वागत हुआ है इसके लिए पूरे निषाद समाज को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं.और कहा आगे आने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रहा हूं जल्द ही ओलंपिक में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक लाऊंगा.स्वागत करने में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे I

और पढ़े  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, आईं दरारें, अप्रैल में किया था PM मोदी ने लोकार्पण

Spread the love
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *