उत्तर प्रदेश : स्कूल को छोड़ आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्टेडियम व जिम ..

Spread the love

प्रदेश में कोरोना महामारी की वजह से बंद चल रहे सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार यानी आज से खोल दिए जाएंगे। वहीं, स्वीमिंग पूल और शिक्षण कार्य के लिए स्कूल व कॉलेज अब भी बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए कहा, कोरोना के कम होते हुए मामलों को देखते हुए गतिविधियाें की शुरुआत कर दी गई हैं। इस दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
अवस्थी ने कहा, यह छूट सप्ताह में पांच दिनों के लिए होंगी। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पूल पहले की तरह अगले आदेश तक बंद रहेंगे। विवाह व धार्मिक स्थलों पर भी एक समय में अधिकतम 50 लोगों के जमा होने पर छूट होगी। राजनीतिक और सामाजिक आयोजनाें और सभाओं पर पहले की तरह ही पाबंदी बरकरार रहेगी। एक जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 की बैठक में इन गतिविधियों को शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब शासन की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *