आतंकी की कायरता : श्रीनगर में घात लगाए आतंकी ने इंस्पेक्टर को मारी गोलियां, कैमरे में कैद हुई घटना

Spread the love

श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को आतंकी हमला हुआ। इसमें पुलिस के जवान को निशाना बनाकर आतंकी ने कई राउंड फायरिंग की। घायल जवान(इंस्पेक्टर) को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। उधर, आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े हुए आतंकी ने जवान पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे। आज वह पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर दूर स्थित गौसिया अस्पताल गए थे। इसी दौरान आतंकी ने उन पर कायरना हमला किया। सीसीटीवी में एक अन्य संदिग्ध देखा गया, जोकि हमले के तुंरत बाद जवान के पास आता है और उसकी जेब से कुछ निकालता है।

आतंकी संगठन टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा गया है कि श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया। इससे पहले श्रीनगर में शुक्रवार को छानपोरा इलाके में स्थित पुलिस पोस्ट के बाहर तैनात सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने दोपहर करीब 1 बजे ग्रेनेड हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ 29वीं बटालियन की जी-कंपनी का जवान जितेंद्र कुमार यादव घायल हो गया था। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

और पढ़े  सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82KM लंबा रूट, एक पटरी पर दौड़ेंगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत..

Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *