अयोध्या : हनुमानगढ़ी के पास बम की सूचना से मचा हड़कंप, फोन करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

गुरु पूर्णिमा के त्योहार पर शनिवार की देर शाम एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट स्थित हनुमानगढ़ी के पास बम होने की सूचना दी। बम निरोधक दस्ता समेत अधिकारियों की सघन जांच में कहीं कोई बम नहीं मिला, इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी ने बताया कि फर्जी कॉलर की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया गया है वह शराब के नशे में था उसने फर्जी सूचना देना स्वीकार कर लिया है, अब उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। राम नगरी में गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को भोर से सरयू स्नान के बाद सभी मठ मंदिरों में गुरु पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए थे। खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल आए हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी रविवार को यहां आने का कार्यक्रम है।
इसी बीच शाम होते ही एक सिरफिरे व्यक्ति ने पुलिस को कॉल करके सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट स्थित हनुमानगढ़ी के पास बम की सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी। चप्पे-चप्पे की तलाशी और छानबीन के बाद कहीं भी बम होने का नामोनिशान नहीं मिला।

इस बीच पुलिस की एक टीम ने सर्विलांस के जरिए फोन पर सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि फोन पर सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट के पास हनुमान गढ़ी मंदिर से सटे इलाके में बम होने की सूचना मिली थी, बीडीएस टीम ने पूरे इलाके को खंगाला। कोई बम नहीं मिला। पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉलर अनिल कानपुर का रहने वाला है, वह सहादतगंज के कुमार मंडी में अपनी बहन के यहां रहता था।

और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *