एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया।

शनिवार की शाम को डीआईजी रेंज झाँसी और पुलिस अधीक्षक ने आटा थाना का निरीक्षण किया।
एसपी रवि कुमार ने जिले का चार्ज लेते ही उनके साथ डीआईजी रेंज झाँसी ने आटा थाना का निरीक्षण किया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से अपराध व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा। इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया।
एसपी और डीआईजी ने सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कार्य पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि अराजक तत्वों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। गांव के संभ्रांत लोगों से संपर्क कर समय समय पर स्थिति का जायजा लेते रहे।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…