अयोध्या : राम मंदिर में झारखंड की खदानों से उत्पादित तांबे का होगा उपयोग ।

Spread the love

राम मंदिर में झारखंड की खदानों से उत्पादित तांबे का होगा उपयोग, एलएंडटी की टीम गयी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर में सिंहभूम ताम्र पट्टी की खदानों से उत्पादित तांबे का उपयोग होगा. राम मंदिर निर्माण की तकनीकी देखरेख करने वाली एलएंडटी की टीम शुक्रवार को आइसीसी के दौरे पर आयी थी और तांबे का सैंपल लेकर गयी है. दरअसल, राम मंदिर की दीवारों में करीब 34 टन तांबा लगाने की योजना है. सिंहभूम ताम्र पट्टी ने भारतीय ताम्र उद्योग की जननी के रूप में अपनी पहचान बनायी है.
1929 में मऊभंडार कारखाना में स्मेलटर की शुरूआत हुई. राम मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है. मऊभंडार आइसीसी कारखाना से उत्पादित तांबा राम मंदिर में लगाया जाता है तो घाटशिला का नाम एक बार फिर देश में अपनी अलग पहचान बनायेगा.
34 टन तांबा की कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपये
अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की दीवारों में 34 टन तांबा लगाने की योजना है. 34 टन तांबा की कीमत आज की एलइएम प्राइस के मुताबिक 2 करोड़ 30 लाख की होती है. 2 करोड़ 30 लाख तांबे का उपयोग अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की दीवारों में होगा. लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमइ) के तहत एक टन तांबा की कीमत अभी 9 हजार डॉलर है. अगर भारतीय रुपयों में इसका आकलन किया जाये तो एक टन तांबा की कीमत छह लाख 75 हजार रुपये है
21 अक्तूबर को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की देखरेख करने वाली कंपनी एलएंडटी की टीम आयी थी. एलएंडटी के पदाधिकारी रात भर मऊभंडार में रुके. दूसरे दिन शुक्रवार शाम में तांबा का सैंपल लेकर गये हैं. एलएंडटी के पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी सैंपल देखकर यह तय करेंगे कि आइसीसी के तांबे को मंदिर निर्माण में उपयोग में लाया जाये या नहीं.

और पढ़े  फरसा वाले बाबा: 11 साल की उम्र में छोड़ दिया घर, ऐसे चंद्रशेखर से बने फरसा वाले बाबा...

Spread the love
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *