अयोध्या : राम नगरी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ।

Spread the love

राम नगरी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. नगर में प्रवेश के सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले 4 पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इसके अतिरिक्त शहर के सभी होटल और धर्मशाला में भी रहने वाले आगंतुकों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.एसएसपी शैलेश पांडे और जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ने अयोध्या की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की और स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.आपको बता दें कि राम नगरी अयोध्या लंबे समय से आतंकियों की हिट लिस्ट में रही है और 3 बार यहां पर दहशत फैलाने की कोशिश भी हो चुकी है. ऐसे में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा से लेकर पूरी अयोध्या में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए जिला प्रशासन बेहद सतर्क है.वही बताया कि इस समय अयोध्या में सावन झूला मेला चल रहा है. दूर-दराज से श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आए हुए हैं. ऐसे में राम नगरी अयोध्या की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को भी ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का खाका खींचा गया है. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम रहेंगे. कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बीडीएस टीम और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़-भाड़ वाली जगह पर मौजूद रहेंगे.एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षा से कोई असुविधा न हो. अयोध्या की सुरक्षा में कहीं से कोई समझौता न करना पड़े, इसके लिए प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों की चेकिंग की जा रही है. होटल व धर्मशाला में रहने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है. राम नगरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है.

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में डायरी की एंट्री, चंपत राय के दावे से उठे सवाल,लिखी पूरी कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *