अयोध्या : महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंची प्रख्यात समाजसेवी व पूराबाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह की भेंट ।

Spread the love

जिले के प्रख्यात समाजसेवी व पूराबाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह की भेंट रविवार को आखिरकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच ही गई और राष्ट्रपति श्री कोविंद ने इसे सहर्ष स्वीकार भी कर लिया।राष्ट्रपति श्री कोविद द्वारा अपनी ओर से भेजी गई भेंट स्वीकार किए जाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने इसे रामलला की कृपा बताया है।ज्ञांत हो कि राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा रामायण कांक्लेव के उद्घाटन को लेकर अयोध्या आने की सूचना मिलने पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने श्री राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास से मिलकर उन्हें अपनी ओर से रामलला को पूर्ण अंगवस्त्रम भेंट करने की इच्छा जताई थी।उनकी इस इच्छा पर मुख्य पुजारी श्री दास द्वारा सहमति दिये जाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने मुख्य पुजारी आचार्य श्री दास को पूर्ण अंगवस्त्रम भेंट किया था।रविवार को रामकथा पार्क में रामायण कांक्लेव का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा रामलला दर्शन करने पहुंचे थे।यहां मुख्य पुजारी आचार्य श्री दास द्वारा राष्ट्रपति श्री कोविंद को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह की ओर से भेंट किया गया ही अंगवस्त्रम पहनाया गया और राष्ट्रपति श्री गोविंद ने इसे सहर्ष स्वीकार भी किया।अपनी इस भेंट के महामहिम तक पहुंचने पर हर्ष व्यक्त करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने बताया कि प्रभु श्री रामलला उनके वंशज हैं और उनकी ही नहीं,पूरे समाज, परिवार व वंश की आस्था प्रभु श्री रामलला के प्रति समर्पित है।इसी आस्था भाव से उनके द्वारा रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य श्री दास के माध्यम से रामलला को अंगवस्त्रम अर्पित किया गया था,जो आज राष्ट्रपति श्री कोविंद तक पहुंचना उनके लिए गर्व का विषय है।

और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *