अयोध्या : पिछले दरवाजे से चहेतों को तालाब आवंटन कर, बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Spread the love

बीकापुर तहसील में मछली पालने के लिए तालाब का पट्टा देने के निमित्त बड़े पैमाने पर गड़बड़झला होने का मामला प्रकाश में आया है।पट्टा आवंटन के बहाने जहां एक ओर ग्रामीणों को तहसील में तारीख पर तारीख मिल रही है वहीं दूसरी ओर पिछले दरवाजे से चहेतों को तालाब आवंटन करके बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विकासखंड बीकापुर के ग्राम पंचायत शेरपुर के ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश वर्मा ने स्थानीय तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया है कि तहसील में तालाब आवंटन प्रक्रिया में शामिल राजस्व कर्मी सुविधा शुल्क के आधार पर गैर पात्रों को लाभान्वित कर रहे हैं जबकि पात्र लोग तहसील मुख्यालय का चक्कर ही काट रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर को तालाब आवंटन के लिए नोटिस चस्पा करने के बाद कतिपय कारणों के कारण 9 नवंबर पक्के लिए प्रक्रिया को लंबित किया गया तदोपरांत 15 नवंबर को तालाब आवंटन के लिए एक बार तारीख मिलने के बाद जब ग्रामीण सोमवार को तहसील परिसर में नीलामी के लिए एकत्रित हुए तो कई तालाबों का आवंटन इससे पहले ही गुपचुप तरीके से किया जा चुका था। उन्होंने तहसील के जिम्मेदार अफसरों पर इस तरह की मनमानी पूर्ण कार्रवाई में संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया है।


Spread the love
और पढ़े  इलाहाबाद HC ने पूछा- पर्याप्त समय के बावजूद इंजीनियर को क्यों नहीं बचाया, क्या कदम उठाये
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *