अयोध्या : जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

Spread the love

शांतिभोज में भिड़े दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और ईट- गुम्में चलाए। इस बीच 13 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में भर्ती घायलों में एक 24 साल की गर्भवती महिला सहित पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल मामला जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी गांव का है। जहां कोरोना काल में शांतिभोज चल रहा था। शांतिभोज में गांव के झगरू राम सुमिरन और पप्पू निषाद के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे ओर ईंट-गुम्मे से हमला कर दिया। इस दौरान उनके रश्तेदारों व अन्य लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। जिसमें 13 लोगों सहित गर्भवती महिला पार्वती को गंभीर चोटें लगी। इसके बाद अन्य लोगों ने बवाल की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक केंद्र बीकापुर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में कोतवाली पुलिस का जमावड़ा लगा रहा।जिसमें दो पुरुष, 11 महिलाएं घायल बताया जा रहा है।मामले में क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के मुताबिक अभी किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  6 साल की बच्ची से 75 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, बालिका की हालत देख परिजनों के उड़े होश
  • Related Posts

    हैवानियत: वियतनाम के होटल में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा काम, फिर छोड़कर भागा, पूरे परिवार पर FIR

    Spread the love

    Spread the love रेलवे रोड थाना क्षेत्र की विवाहिता सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा, सास उषा पसरीचा, ससुर सोमी पसरीचा, शालू गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,…


    Spread the love

    शाहजहाँपुर- ईदगाह कमेटी ने जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयासों का किया समर्थन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the love     शहर की ईदगाह एवं जामा मस्जिद कमेटी ने ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम एक समर्थन पत्र जारी कर सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *