अयोध्या : छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व जनेश्वर मिश्रा के जन्मदिन पर जिले भर में खूब चली सपा की साइकिल..

Spread the love

सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया के चित्र पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव सायकिल यात्रा के प्रभारी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी पांडेय ने माल्यार्पण किया । सदर तहसील के रसूलाबाद चौराहे से अयोध्या के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया ।महंगाई,कृषि कानून,गिरती कानून व्यवस्था जैसे आधा दर्जन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज जिले भर के सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व.जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का सभी को आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है और इस सरकार से छुटकारा चाहती है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी से बेहतर कोई दूसरा विकल्प हो ही नहीं सकता। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है और इस सरकार से छुटकारा चाहती है ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस अवसर पर कहा कि नौजवानों किसानों और महिलाओं के हितों की यह सरकार लगातार अनदेखी कर रही है जिससे समाज के हर वर्ग में योगी सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई भ्रष्टाचार अपने चरम पर है आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता बुरी तरह से नकार देगी ।पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है इसी का नतीजा है कि आज भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा किए गए कामों को जनता सराह रही है ।पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए ,आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है इसलिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करें ।पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि सरकार के लिए प्रदेश चलाना मुश्किल हो चला है ,सपा सुप्रीमो द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश के लिए किए गए विकास कार्यों का फीता अब तक वर्तमान योगी सरकार काट रही है ।पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकालकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी ने यह तय कर लिया है कि अब योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाकर इस सरकार की पोल खोल दी जाए।
सायकिल रैली में बख़्तियार खान अनूप सिंह , राजा मानसिंह , उमेश चंद्र यादव , मो अली , मो आरिफ अनित शुक्ला , डॉ पुष्कर यादव रईस खान , मनोज जायसवाल , बाबूराम गोंड , ईश्वर लाल वर्मा एजाज अहमद चौधरी बलराम यादव अमृत राजपाल शिव बरन यादव पप्पू जय सिंह यादव दीपू सिंह के नेतृत्व में पूरा बाजार क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली गई गौरव पांडे साहब लाल यादव राशिद जमील शोएब खान शशांक यादव चंद्रभान यादव राम अचल यादव राजेश कुमार वर्मा भानु यादव शिव कुमार यादव शैलेंद्र यादव तरजीत गौड बालकृष्ण मिश्र वेद प्रकाश यादव पृथ्वीराज यादव माखन लाल यादव मोहम्मद रईस खान राजदेव यादव सिराज अहमद सोनू हाशमी महेश शर्मा तुलसीराम यादव मदन यादव आकिब खान प्रेम कांत अनुराग सिंह रामदुलार यादव सुभाष रावत सुभाष यादव कश्यप यादव रामतेज आदि ने हिस्सा लिया ।

और पढ़े  खूनी संघर्ष- कहासुनी के बाद फूल-माला बेचने वाले की पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा

चौधरी बलराम यादव
जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी अयोध्या
दिनांक 5 अगस्त 2021


Spread the love
  • Related Posts

    जन आक्रोश पदयात्रा- महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे CM योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर

    Spread the love

    Spread the loveनारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला…


    Spread the love

    सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा

    Spread the love

    Spread the loveब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछ गए सवालों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *