अयोध्या की रामलीला का बजेगा दुनिया में डंका, कई देशों में दिखाई जाएगी…..

Spread the love

अयोध्या की रामलीला दुनिया भर के कई देशों में दिखाई जाएगी
अयोध्या की रामलीला का बजेगा दुनिया में डंका
रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदु, असरानी, रजा मुराद, शक्ति कपूर, शहबाज, कैप्टन राज, राकेश बेदी हांगे मंच पर
शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी व दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना शबरी व कौशल्या
लखनऊ, 4 सितम्बर। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आज यहां अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) जी ने बोला कि हम माननीय कानून मंत्री बृजेश पाठक जी के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं, जो अपना कीमती समय निकालकर अयोध्या की रामलीला के प्रेस कांफ्रेंस में आये। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के जनरल सेक्रेटरी व क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक और भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर जी ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और अयोध्या की रामलीला स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अयोध्या की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने माननिय कानून मंत्री बृजेश पाठक जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। इस मौके मौके पर स्पेशल गेस्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन डा.सुनील कुमार सिंह का अयोध्या की रामलीला की कमेटी अध्यक्ष ने अयोध्या की रामलीला का स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। डा.सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी है। इसे श्री राम के भक्तों ने बड़ा बनाया है। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा- मैं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, क्योंकि इनके सहयोग से पिछले वर्ष की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी थी। दूरदर्शन की टीम का भी इसमें सबसे बड़ा सहयोग रहा है। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला का इस वर्ष भी दूरदर्शन लाइव प्रसारण करेगा। श्रीलक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे शाम 7 से रात 10 बजे तक और 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक लीला चलेगी। अयोध्या की रामलीला की सारी ड्रेस मुंबई के जाने-माने डिजाइनर विष्णु पाटिल जी डिजाइन कर रहे है। पिछले वर्ष भी विशनु पाटिल जी ने अयोध्या की रामलीला की ड्रेस तैयार की थी।
इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक जी ने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से भी ज्यादा श्रीराम के भक्तों ने देखा। इस बार हमें उम्मीद है कि अयोध्या की रामलीला सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अयोध्या की रामलीला सेटालाइट चैनल द्वारा दुनिया भर के कई देशों मै दिखाई जाएगी। द्वारा जैसे अमेरिका, स्विट्जरलैंड, नेपाल, चीन, जापान, बांग्लादेश, फ्रांस, इंग्लैंड आदि। हमारी यही कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा भगवान् श्रीराम के भक्त इसका दूरदर्शन से लाइव प्रसारण अपने घरो में बैठकर देख पाए। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी व क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक जी ने बोला कि अयोध्या की रामलीला का इस बार भव्य तरीके से सेट तैयार हो रहा है और इसके इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
इस मौके पर जाने-माने सुपरस्टार शहबाज खान ने बताया कि मैंने पिछले वर्ष रावण की भूमिका निभाई थी। इस वर्ष भी मैं अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहा हूं और इस बात के लिए अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी जी का धन्यवाद करता हूं और मेरी ड्रेस इस बार आप को अलग रूप में देखने को मिलेगी। ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल जी इसको तैयार कर रहे हैं और मेरा मुकुट श्रीलंका से मंगाया जा रहा है। अन्य कपड़े व आभूषण भी श्रीलंका से मंगाए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश बेदी ने कहा कि मैंने पिछले वर्ष विभिन्न भूमिका निभाई थी और इस वर्ष भी मैं विभिन्न भूमिकाओं में नजर आऊंगा, जैसे केवट और राजा जनक की भूमिका में। इस मौके पर कैप्टन राज माथुर ने कहा कि मैं इस बार आपको भरत की भूमिका में नजर आऊंगा और मैं कानून मंत्री बृजेश पाठक जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि वह अपना कीमती समय निकालकर आए। अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। श्रीदेवी के साथ माँ फिल्म करने वाले जाने माने फिल्म स्टार राहुल बूछर भगवन श्री राम के किरदार में नज़र आएंगे। प्रीत विहार दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना जी शबरी व कौशल्या की भूमिका में नज़र आएंगी। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी। राकेश बेदी बाली के किरदार में भी नजर आएंगे। अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा, अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल, संदीप गोयल, अजय बजाड़, अजीत कटारिया, दिनेश डागर व अक्षय गोयल इत्यादि भी मौजूद थे।

और पढ़े  अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *